फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीवनभर की पूंजी घर खरीदने में लगाई, फिर भी नहीं मिला मालिकाना हक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आरजी लग्जरी होम्स सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद हुआ। इसमें निवासियों ने क्लब हाउस, पोडियम सहित कई मुद्दों को उठाया और कहा कि सोसाइटी में सुविधाएं काफी बेहतर हैं, लेकिन रजिस्ट्री न होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जीवन की पूंजी घर खरीदने में लगा दी, लेकिन अब तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। लोगों ने बताया कि बैंक से लोन लिया है। हर महीने ब्याज में ही उनकी आधी से अधिक सैलरी चली जा रही है। निवासियों ने कहा कि आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम होता है, लेकिन क्लब हाउस नहीं होने के कारण उन्हें शादी-विवाह से लेकर अन्य कार्यक्रम दूसरी जगह पर करने पड़ते हैं। सोसाइटी में टेंट लगवाना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द उन्हें क्लब हाउस मिल जाए, जिससे उन्हें कोई भी कार्यक्रम करने के लिए बाहर न जाना पड़े। लोगों ने बताया कि नोएडा जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो जल्द से जल्द चलानी चाहिए, जिससे निवासियों को राहत मिल सके। वासियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर किए जाने की जरूरत हैं। पुलिस की गश्त बढ़ानी चाहिए। लावारिस जानवरों से निजात मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें