परी चौक स्थित एनआरआई सिटी जीएच-वन सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। सोसाइटी के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पना के आधार पर चित्र बनाकर उसमें रंग भरे। चित्रकला प्रतियोगिता के बाद बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। जादूगर नागेंद्र ने तरह-तरह के जादू दिखाए, जिसे देखकर बच्चे खिलखिला उठे। सभी ने खूब आनंद लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से शीर्ष पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों की ओर से किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर स्तुति, दूसरे स्थान पर अभीग्या, तीसरे स्थान पर अपर्णा, चौथे स्थान पर शौर्या और पांचवें स्थान पर दीया रहीं। भाविका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर सिद्धांत, दूसरे स्थान पर यश्वी, तीसरे स्थान पर लवण्या, चौथे स्थान पर दिशानी और पांचवें स्थान पर एकाक्श द्विवेदी विजेता चुने गए। विजेताओं के नाम की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर एओए अध्यक्ष अखिलेश पराशर, सचिव मोहित यादव, कोषाध्यक्ष अमरेश मिश्रा और सदस्य इशांत कुमार मौजूद रहे।