फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता: सफायर इंटरनेशनल और कैंब्रिज स्कूल में बिसात पर दिखी दिमागी जंग

राहुल तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 10:13 PM IST

अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता- 2025 का मंगलवार को शहर के दो स्कूलों में विद्यार्थियों ने एकाग्रता, रणनीतिक सोच और निर्णय क्षमता को नया आयाम दिया। सेक्टर-70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या दिव्या कपूर ने की, साथ ही शारीरिक शिक्षा शिक्षक निकेश सैनी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या दिव्या कपूर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक सोच, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है। वहीं सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल नोएडा में 23 छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाचार्या सुरभि भार्गव, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर कुशांक रुस्तगी तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय कुमार और एम.डी. रफीक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें