अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता–2025 का मंगलवार को सेक्टर-31 स्थित बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में छात्रों ने अद्भुत दिमागी बाजियां खेलीं। इसमें कक्षा 5 से 12 तक के कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हुए और दोपहर 1 बजे तक रोमांच बना रहा। हर राउंड में खिलाड़ियों ने न केवल अपने दिमाग का इस्तेमाल किया, बल्कि हर चाल सोच–समझकर चलने की क्षमता भी दिखाई। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार, फिजिकल एजुकेशन टीचर एवं इंचार्ज आरती सिंह, तथा फिजिकल एजुकेशन टीचर तन्नू मित्तल मौजूद रहे। साथ ही डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि शतरंज बच्चों में धैर्य, अनुशासन, प्रबंधन क्षमता और समस्या समाधान की सोच विकसित करता है। हमारा लक्ष्य खेलों को शिक्षा का हिस्सा बनाकर व्यक्तित्व को मजबूत बनाना है।