फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में भीषण गर्मी के बाद शाम को सुहावना मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू

श्याम जी. Updated Fri, 16 May 2025 05:42 PM IST

दिनभर की भीषण गर्मी के बाद नोएडा में शाम को मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर तक तपिश से बेहाल लोग जैसे ही शाम को ठंडी हवा और बारिश की बूंदों का अहसास हुआ, उनके चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में भी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय होने वाली हल्की बारिश और ठंडी हवाएं तापमान में कमी लाने के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर को भी नियंत्रित करने में सहायक होंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें