फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मान गए प्रदर्शनकारी किसान, ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना स्थगित

अनुज कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 02:55 PM IST

तीनों प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच किसानों के मुद्दों पर सहमति बनने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है। जल्द ही किसानों के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता शासन स्तर पर भी कराई जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को 14 किसान संगठनों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पाइंट पर किसान महापंचायत करके अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को भी किसान धरना स्थल पर पहुंचे। दोपहर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सीईओ, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। सभी किसानों को समान मुआवजा और सुविधाएं देने समेत मांगों पर सहमति बनी है। शासन स्तर पर वार्ता कराने के लिए किसानों को आश्वासन दिया है। किसान नेता सुनील फौजी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना समेत नेताओं ने वार्ता को लेकर धरना स्थल पर विचार विमर्स किया। विचार करने के बाद धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें