ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 के पास बेसमेंट में भरे पानी में कार सहित डूबने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद प्राधिकरण हरकत में आया। घटना के बाद देर रात प्राधिकरण की ओर से मौके के आसपास मिट्टी का ढेर लगवाया गया और लोहे के बैरिकेड भी लगाए गए। हालांकि, इन इंतजामों के बावजूद इलाके में अब भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां जलभराव और खुले बेसमेंट के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पूरे क्षेत्र में ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा हो सकते हैं। ग्राउंड रिपोर्ट में इन खतरनाक बिंदुओं की हकीकत सामने आई है।