फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में परिनिर्वाण दिवस पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, देखें वीडियो

जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की ओर से शुक्रवार को भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्माण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने महापरिनिर्वाण दिवस पर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बार अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा का कहना है कि महापरिनिर्माण दिवस पर अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। गाजियाबाद के अधिवक्ता के साथ जिले के किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता आगे भी खड़े रहेंगे। पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि जिन भी किसानों को जेल भेजा गया है। उनकी रिहाई की जाएगी। किसानों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों की हठधर्मी के कारण ही किसानों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। सुनवाई नहीं होने पर ही किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश नागर, बार के सचिव धीरेंद्र भाटी, परमेंद्र भाटी, अजीत नागर, सुनील चपराना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें