जेईई एडवांस में गौतमबु्द्ध नगर के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। नोएडा में अध्ययनरत अद्वय मयंक ने ऑल इंडिया रैंक में 36 रैंक हासिल की। इस तरह उन्होंने टॉप 50 में अपनी जगह बनाई। अन्य छात्र टॉप 1000 में अपनी जगह बना पाए। सभी टॉपर छात्रों की कड़ी मेहनत और लगनशीलता ने उन्हें यह सफलता हासिल कराई है। जेईई एडवांस की परीक्षा 18 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस टाप 100 में जगह बनाने वाले छात्र आइआइटी और एनआइटी में प्रवेश ले सकेंगे। नोएडा में अध्ययनरत इंदिरापुरम निवासी छात्र अद्वय मयंक ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया लेवल पर 36 रैंक हासिल की है। उन्होंने देश के टॉप 50 में अपनी जगह बनाई है। अब वह बीटेक करेंगे। हालांकि वह बीटेक कहां से करेंगे, इसका निर्णय नहीं लिया है। लेकिन आईआईटी दिल्ली से वह बीटेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। अमर उजाला टीम के बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह रोजाना 9 घंटे तैयारी करते थे। उनके पिता मयंक कुमार मार्केटिंग में जॉब करते हैं। वहीं, मां अदिति पेशे से डॉक्टर हैं। मां अदिति ने बताया कि अद्वय शुरूआत से ही पढ़ने में अच्छा रहा है। उसने डीपीएस नोएडा से 12वीं की पढ़ाई की है। उन्होंने 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अद्वय ने जेईई मेन में 99.98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। तब इनकी 371 रैंक हासिल की थी। उन्होंने पिछले तीन साल से यानी 11वीं कक्षा से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि जेईई एडवांस का पेपर उम्मीद से ज्यादा कठिन आया था। पेपर दो कठिन था, हालांकि पहला पेपर थोड़ा आसान था। मां डॉ अदिति ने कहा कि मुझे मेरे बेटे पर पूरा विश्वास था, क्योंकि बचपन से लेकर आज तक वह हमेशा लगनशील रहा है, इसलिए उम्मीद भी थी कि वह अच्छा स्थान हासिल करेगा। वह खुद से ही सुबह समय पर उठकर वह अपनी तैयारियों में लग जाता था, बीच बीच में 15-20 का ब्रेक लेता था