फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा': नोएडा में खुला आकांक्षा स्टोर, जानें क्या बोलीं डॉ. रश्मि सिंह

शहर के सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग गंगा कांप्लेक्स में आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश एवं जेवर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आकांक्षा स्टोर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह व जिला अध्यक्ष डॉ अंकिता राज द्वारा फीता काटकर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत उद्घाटन किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। संयोजकों आयोजकों ने बताया कि यह स्टोर राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि यह आकांक्षा स्टोर केवल उत्पादों की बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, हुनर और आर्थिक स्वावलंबन की पहचान है। आकांक्षा समिति का प्रयास है कि हर महिला को अपनी प्रतिभा दिखाने और आमदनी अर्जित करने का अवसर मिले। डॉ. अंकिता राज ने कहा कि समिति इस प्रकार के नवाचारों और महिला समूहों की पहल का निरंतर समर्थन करती रहेगी। आकांक्षा स्टोर के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के हुनर को एक बड़ा बाजार मिलेगा, जिससे वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। डॉ रश्मि सिंह एवं डॉ अंकिता राज ने आकांक्षा स्टोर में उपलब्ध विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे कि हस्तशिल्प, घरेलू उपयोगी सामग्री, आभूषण, परिधान एवं खाने-पीने की चीजों का अवलोकन किया। इसके साथ ही जिलेभर मे संचालित हो रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जूट बैग, कुर्ता समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि सिंह समेत सचिव प्रीति राघव, कोषाध्यक्ष प्रेरणा सिंह, क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएँ, उद्यमी संगठन, आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें