फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रो के चेयरमैन और सीईओ के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय किया दौरा

नोएडा। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑरगनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन और सीईओ नोरिहिको इशिगुरो के नेतृत्व में 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा करके आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया। इस प्रतिनिधिमंडल में जेट्रो की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट अकिको ओकुमुरा, जेट्रों के प्लानिंग विभाग के ग्लोबल स्ट्रैटेजी (साउथवेस्ट एशिया) के सीनियर डायरेक्टर युजी एंडो, असिस्टेंट डायरेक्टर हारुनोबू हारा, असिस्टेंट डायरेक्टर जेनिका कालरा शामिल थी। इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती द्वारा किया गया। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑरगनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन और सीईओ नोरिहिको इशिगुरो ने संबोधित करते हुए कहा कि जापान और भारत के बीच नवाचार, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन पर बनी एक मज़बूत और टिकाऊ सहभागीता है क्योंकि जापान में बुज़ुर्ग आबादी है, इसलिए देश अपनी बदलती कार्यबल की ज़रूरतों को पूरा करने और भविष्य के नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया भर से युवा प्रतिभावान व्यवसायिकों का स्वागत कर रहा है। जापान को लंबे समय से इंजीनियरिंग, एडवांस्ड मैन्युफ़ैक्चरिंग, रिसर्च और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में अपनी बेहतरीन काबिलियत के लिए जाना जाता है, और हमारा मानना है कि एमिटी विश्वविद्यालय जैसे बड़े अकादमिक संस्थान के साथ सहयोग इस रिश्ते को और मज़बूत करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें