गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नियुक्ति और फीस में धांधली को लेकर समाजवादी छात्र संघ सभा के पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक नियुक्ति की जांच व फीस में हुए फर्जीवाड़े की जांच नहीं होती तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता होने के चलते पुलिस वालों ने उन्हें समझा कर धरने को समाप्त कर दिया। वहीं समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नगर का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को मांगों का ज्ञापन पत्र सौंप दिया गया है। यह धरना यहां समाप्त नहीं होगा। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के चलते आज इसे हल्का रखा गया है। 10 तारीख के बाद एक विशाल धरना यहां आयोजित किया जाएगा।