ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में एक संगीत का स्टॉल लगाया गया। इसमें संगीत शिक्षकों ने आने वाले छात्रों को तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए संगीत किस प्रकार मददगार हो सकता है, इस विषय में बताया। यहां साथ ही यहां अलग-अलग तरह के वाद्ययंत्रों को भी प्रदर्शित किया गया। यहां पर संगीतकारों ने जब छात्रों के सामने वाद्य यंत्र बजाए और खुद गाना भी गाया तो छात्रों की स्टॉल पर भीड़ लग गई। शिक्षकों के मुताबिक संगीत स्वयं अपने आप में एक औषधि है।