फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रामईशोत्सव-2026 में 400 विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू, देखें वीडियो

ग्रेनो स्थित रामईश इंस्टिट्यूट में बृहस्पतिवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर रामईशोत्सव-2026 थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल गायन, युगल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाट्य मंचन एवं फैशन शो जैसी प्रस्तुतियां पेश की गई। इसमें ग्रेटर नोएडा के 15 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरसी शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि रामईशोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने प्रयास हैं। गायक अंकुर तोमर एवं नृत्य कलाकार साहिल शर्मा निर्णायक मंडल के रूप में शामिल रहे। संस्थान की प्रबंध निदेशक प्रतिभा शर्मा, डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, मनीष कुमार विश्नोई, विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल ने कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें