फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ड्रीम लीग ऑफ इंडिया टेनिस ट्रायल में शामिल हुए 400 खिलाड़ी

ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट फेडरेशन (आईटीसीएफ) की तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल में शनिवार से दो दिवसीय ट्रायल की शुरूआत हुई। पहले दिन ट्रायल में नॉर्थ जोन से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार दूसरे दिन भी 400 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। ड्रीम लीग ऑफ इंडिया के संस्थापक ऋषभ भाटिया ने कहा कि यह ट्रायल को दो आयु वर्गों में बांटा गया। जूनियर वर्ग में 13 से 18 वर्ष तक खिलाड़ी और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ने भाग लिया। ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद आदि जिलों से खिलाड़ी आए। प्रत्येक गेंदबाज को छह गेंद फेंकने थी। वहीं, बल्लेबाज को एक ओवर में 14 रन बनाने का टारगेट दिया गया। उन्होंने बताया कि इस लीग का उद्देश्य क्रिकेट में छिपी प्रतिभाओं को निखारने है। आज के दौर में टेनिस बॉल क्रिकेट काफी लोकप्रिय होता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें