फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेल लोक अदालत से 27 बंदियों को राहत, जमानत देने की प्रक्रिया बढ़ी आगे

लुक्सर स्थित जेल में विचाराधीन बंदियों के मुकदमे निपटाने के लिए पिछले शनिवार को जेल लोक अदालत आयोजित हुई। विधिक सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) के अधिवक्ता दिनेश सिंह का कहना है कि करीब 50 मुकदमें की फाइल जेल गई थी। इसमें कोर्ट के आदेश पर जेल में आयोजित लोक अदालत में 27 बंदियों के केस को खत्म कर जमानत देने के लिए जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इनमें वह भी बंदी शामिल है जो चोरी, शराब, चाकू बरामद आदि के मामले में जेल में बंद है। इनमें अधिकतम तीन साल की सजा का प्रविधान है, चूंकि बंदी सजा से ज्यादा अवधि अपनी जेल में बिता चुके हैं। लेकिन निजी अधिवक्ता नहीं होने के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ पा रहे थे। ऐसे बंदियों की फाइल तलाश कर उनके केस खत्म कराने के साथ जेल से बाहर लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया के लिए कार्रवाई शुरू हुई थी। जेल लोक अदालत के माध्यम से कार्रवाई से 27 बंदियों को जल्द जमानत मिलेने के साथ उनके केस खत्म हो सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें