फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौतमबुद्ध नगर में 21 अधिवक्ताओं ने बार चुनाव के लिए किया नामांकन

श्याम जी. Updated Fri, 20 Dec 2024 04:57 PM IST

दीवानी एवं फौजदारी बार चुनाव 2024-25 के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश नागर का कहना है कि शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए मनोज भाटी (बोड़ाकी), प्रमेंद्र भाटी, जगतपाल भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार सेन, ब्रजेश कुमार शास्त्री, कुलदीप त्यागी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह खारी, राकेश शर्मा, नीलम वर्मा, सचिव पद के लिए विपिन कुमार भाटी, शोभा राम और अजीत नागर, सह सचिव प्रशासनिक पद के लिए सिंघराज चौधरी गुर्जर, मनीष पाल, नवीन, सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए सुनील कुमार लोहिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकित भाटी, कल्याण सिंह नागर, प्रीतम शर्मा, लता चौधरी, सचिव सांस्कृतिक पद के लिए चंद्रकला ने नामांकन किया है। शनिवार को दो बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। इसके बाद दो बजे से शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। वहीं नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के कारण सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने भी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला। वहीं प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए चैंबर के सामने टेंट लगाए हैं। जहां अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने मतदाताओं के लिए चाय नाश्ते से लेकर खाने तक का इंतजाम किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें