अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा व वेस्ट समेत तीन स्कूलों में हुई। ग्रेटर नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा, राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल व ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शह-मात के खेल में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन सीनियर व जूनियर कैटेगरी में दो-दो खिलाड़ियों ने अपना स्थान ग्रांड फिनाले के लिए पक्का किया है। इस प्रतियोगिता में सभी मानक और दिशानिर्देश उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की देखरेख में पूरे किए जा रहे हैं।