शिटोरियू कराटे एसोसिएशन यूपी की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में रविवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 160 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन मयंक यादव ने कहा कि कराटे की दुनिया में, काटा-एक पारंपरिक चलन-हाल के वर्षों में कुमाइट पर हावी हो गया है। उन्होंने आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि अधिकतम भागीदारी और प्रशंसा को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य विषयों के साथ-साथ काटा के महत्व को पुनर्जीवित करना और उस पर जोर देना है। बालिका वर्ग में शार्वी, पहल, नाव्या, तविशी, प्रियम, अवनी, मुस्कान, रिया, प्रतिज्ञा, संध्या और प्राची प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में कौस्तुंभ,नमिष, अयांश, लक्ष, हर्ष, युवल, वेदांश, सिद्धार्थ और निखिल ने पहले स्थान पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में शिटोरियू कराटे एसोसिएशन यूपी के अध्यक्ष बृज मोहन खन्ना, एसोसिएशन के तकनीकि निदेशक कन्हैया कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार, तकनीकि अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, स्कूल की प्रिंसपल डॉ. मृणालिनी सिंह आदि मौजूद रहीं ।