फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 10 साल से अपने घर का मालिकाना हक तलाश रहे गार्डेनिया एम्स ग्लोरी के 1450 परिवार

सोसाइटी में हमने 2015 से रहना शुरू किया था, आज 10 साल होने वाले हैं लेकिन सोसाइटी में एक भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। सोसाइटी के 1450 परिवार पिछले 10 साल से अपने घर का मालिकाना हक तलाश रहे हैं, लेकिन आजतक हमें अपने ही घर में मालिकाना हक नहीं मिला। हमने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी लगाकर घर खरीदा था। आज हमारे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है हम घर खरीदकर फंस चुके हैं। बिल्डर और शासन-प्रशासन हमारी बात नहीं सुन रहा है। सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया एम्स ग्लोरी सोसाइटी निवासियों ने अमर उजाला संवाद में अपनी समस्याएं बताईं। बताया कि सोसाइटी निवासी रजिस्ट्री के संबंध में नोएडा प्राधिकरण से गुहार लगाकर थक चुके हैं लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो रही है। बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का करीब 650 करोड़ बकाया है लेकिन इसमें हमें क्यों परेशान किया जा रहा है। हमने तो अपने फ्लैट का 100 फीसदी भुगतान कर दिया है। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत बिल्डर ने बकाए की 25 फीसदी धनराशि जमा करने की बात कही थी लेकिन जमा नहीं की। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि यहां करीब 1450 फ्लैट हैं जिसमें लोग रह रहे हैं, लेकिन आजतक फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें