फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: री-नीट परीक्षा कल, 23 केंद्रों पर 10822 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नोएडा। पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द की गई नीट (यूजी) परीक्षा के री-एग्जाम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन का दावा है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया की हर स्तर पर कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। जानकारी के अनुसार, जिले में री-नीट परीक्षा के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10822 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सेंटर सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति कर दी गई है और उन्हें परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें