फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भीषण कोहरे की चपेट में यूपी के कई शहर, विजिबिलटी लगभग शून्य!

Video Updated Mon, 15 Dec 2025 12:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के कई शहर और कस्बे रविवार की सुबह घने कोहरे के चपेट में रहे। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा में राजमार्गों और शहर के भीतर की सड़कों पर विजिबिलटी लगभग शून्य रही, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी थी। इसी तरह प्रयागराज में भी घने कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम थी, जिससे यहां भी सड़कों पर गाड़ियां बेहद धीमी गति से सड़कों पर रेंग रही थी।

प्रयागराज के लोगों ने बताया कि तापमान में रोजाना गिरावट से उन्हें कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में श्रावस्ती जिले में भी हालात कुछ वैसे ही थे। भीषण ठंड के चलते कई लोग सड़कों के किनारे जल रहे अलाव के चारों ओर इकट्ठा नजर आए। बलिया और मऊ जैसे छोटे कस्बों में भी घने कोहरे और ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग शीतलहर से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। कुछ इलाकों में लोगों ने घने कोहरे से रोजाना के जीवन में आ रही दिक्कतों की बात की, वहीं वाराणसी जैसे कुछ जगहों पर ठंड के मौसम ने शहर की सुंदरता को और बढ़ा दिया है।

रविवार को देश-विदेश से अनेक पर्यटक मंदिरों और घाटों के शहर पहुंचे और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर को भी पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें