भारतीय नौसेना के बेड़े में एक और वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट शामिल हो गया है। आईएनएस तिहायु नाम के इस क्राफ्ट को विशाखापट्टनम में एक कार्यक्रम के दौरान नौसेना में कमीशन किया गया। 315 टन के आईएनएस तिहायु का इस्तेमाल गश्त, बचाव अभियान के अलावा समुद्री लुटेरों के खिलाफ किया जा सकेगा। आईएनएस तिहायु पूर्वी कमान में शामिल किया गया फास्ट अटैक क्राफ्ट श्रेणी का छठा पोत है। इस पोत में देश में ही बनी 30 मिलीमीटर की सीआरएन-91 लगी हैं, जो हमले के समय बेहद असरदार साबित हो सकती है।