साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक और सामाजिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में एक आरोपी 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शौर्य मिश्रा नाम से एक्स (ट्विटर) आईडी से एक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में दर्शाया गया कि गुरुग्राम में रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म करके हत्या करने की बात कही गई थी।