गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाने की पुलिस ने 13 दिसंबर को युवक का अपहरण करके लूट करने वाले दो आरोपी बालियावास गांव से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने युवक का अपहरण करके उसके भाई के मोबाइल पर कॉल करके 25 हजार रुपये मांगे। थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक इको गाड़ी और लूटे गए 790 रुपये व पीड़ित युवक का आधार कार्ड बरामद किया है।