प्रदेश सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से तीसरी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्कूलों में योग शिक्षा को नियमित रूप से बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगें।नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों से परीक्षाओं में योग से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन के लिए भी महत्तवपूर्ण है। सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों में बचपन से ही योग के प्रति रुचि विकसित हो। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में योग गतिविधियों को और मजबूत किया। इसके लिए पीटीआई डीपीई और चयनित प्राथमिक शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षिण दिया जाएगा, ताकि वे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से योग का अभ्यास करा सकें। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने से विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।