गुरुग्राम सेक्टर-68 स्थित परेना मी कासा सोसाइटी के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई, जिस पर स्थानीय निवासियों ने जबरदस्त विरोध जताया। कांग्रेस नेता राजेश यादव के करीब 400 गज के मकान समेत एक दर्जन प्रॉपर्टियों पर बुलडोजर चलाते ही कॉलोनी की महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। महिलाओं ने बुलडोजर पर चढ़कर हंगामा मचाया और उसके पंजे के ठीक सामने खड़ी होकर ड्राइवर को पीछे हटने की चेतावनी दी। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।