गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस 5-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न फुटबॉल अकादमियों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। अंडर-17 वर्ग में विक्ट्री फुटबॉल अकादमी ने 2-0 के साथ दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया।