गुरुग्राम में लघु सचिवालय के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आरटीए द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की इस घटना में लगभग 15 गाड़ियां जलकर राख हो गईं, जबकि दमकल विभाग की टीम ने 10 गाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।