ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय अंडर 17 बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेमीफाइनल में हेरिटेज 62 और डीपीएस 45 की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला हेरिटेज 62 और डीएवी 14 के बीच खेला गया। जिसमें हेरिटेज 62 की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस 45 और स्कोटिश हाई की टीम आमने सामने रही, जिसमें डीपीएस 45 ने बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश किया।