शिवरात्रि पर शहर में बढ़ी भोले के भक्तों की संख्या से यातायात संभालने के लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार से ही दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग प्वाइंट 10 पर यातायात पुलिसकर्मी ड्रोन के साथ मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मी वाहन चालकों को और कांवड़ियों में समन्वय करने में जुटे हैं। सुबह से ही शहर के आस-पास क्षेत्र में पहुंचने वाले डाक कांवड़ियें और महाकवांड़ियों आने शुरू हो गए हैं। डाक कांवड़ियें बुधवार सुबह तक आते रहेंगे। भोले के भक्त जो डाक कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं वह रुक नहीं सकते हैं । ऐसे में उन्हें बेहतर सुविधा मिले इसके लिए यातायात पुलिसकर्मी रात के समय भी मौजूद रहेंगी। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी कम से कम हो इसके लिए पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।