द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सात कॉलेजों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला।