पिछले 6 महीने से गलियों में सीवेज की गंदगी और पेयजल की किल्लत से त्रस्त गुरुग्राम के सरस्वती एंक्लेव के निवासियों ने सेक्टर 34 स्थित नगर निगम के कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की शिकायत थी कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गलियों में भरी सीवेज की गंदगी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इलाके के लोगों को काफी कम पेयजल मिल रहा है, मजबूरन वे प्रदर्शन के लिए भी विवश हुए हैं।