फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में एफओबी की उखड़ने लगी टाइल्स, सीढ़ियां भी बंद

Vikas Kumar Updated Sun, 20 Oct 2024 04:26 PM IST

एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली बसई रोड पर स्थित एफओबी की टाइल्स उखड़ने लगी हैं। वहीं स्वचालित सीढि़यां खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे जीएमडीए के कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। करीब दो साल पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बसई चौक पर फ्लाईओवर बनवाने के बाद बसई एन्क्लेव पार्ट दो और बसई तालाब के पास एफओबी का निर्माण कराया था। करीब दो साल पहले फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान दोनों एफओबी सही रहीं लेकिन बाद में रखरखाव के अभाव में दोनों की सीढि़यां बंद हो गई हैं। वहीं, बसई एन्क्लेव पार्ट से सेक्टर 10ए को जोड़ने वाली एफओबी की कई जगहों पर टाइल्स उखड़ गई हैं। इससे लोगों को गिरने का डर बना रहा है और कई बार बाइक सवारों भी हादसे का शिकार होने से बच चुके हैं। लोगों का कहना है कि एफओबी की देखरेख नहीं होने पर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें