पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के तत्वाधान में चल रहे 17 दिवसीय 22वें क्रिकेट के महामुकाबले में रविवार को तीन मैच हुए।इस मौके पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के प्रधान छत्रपाल चौहान, संदीप कुमार, राजेन्द्र फौजी सहित काफी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।