फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत, फूलों की मांग में तेजी

नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही फूलों की मांग में तेजी आनी तय है। गुरुग्राम जिलें के पटौदी सहित अंर्तगत आने वाले गांव गदाईपुर,दौलताबाद कुणी,चैनपुरा,कुम्भावास,ऊंचा माजरा,गोरियावास,गर्राकी,तेलपुरी,जनौला,सांपका,ख्वासपुर,बांकीपुर बाबडा, ताजनगर,जोनियावास,फाज्लिपुर, वजीरपुर आदि गांवों के किसान इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। उन्होंने बीते वषों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए कृषि भूमि पर फूलों की खेती की है। खेतों में खिले गेंदा,गुलाब अब बाजार में पहुंचने को तैयार हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही किसान बड़े पैमाने पर मंडियों का रुख करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें