फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेताओं के नाम घोषित

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 28 Apr 2026 08:12 PM IST

गुरुग्राम जिले के एससीईआरटी परिसर में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी हरियाणा द्वारा जिला शतरंज संघ एवं हरा जीवन एनजीओ के सहयोग से किया गया। अंडर-13 के बालिका वर्ग में गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आस्था दूसरे और रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सनिब ने पहला स्थान हासिल किया। एमडी तनवीर दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 के बालक वर्ग में अंकित रावत विजेता बने। दीक्षांत ने दूसरा और करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वैष्णवी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता दूसरे और माही तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में सुनील बजाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। महेश दूसरे और अनिल यादव तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग में प्रीत बाला विजेता रहीं, जबकि संता बाई दूसरे और रेणुका तीसरे स्थान पर रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें