फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोजगार मेला में विद्यार्थियों को मिले 101 नौकरियों के ऑफर

गुरुग्राम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में विद्यार्थियों का 101 नौकरियों के लिए ऑफर मिला है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत वोकेशन कोर्स के साथ 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं ने कंपनी प्रतिनिधियाें को साक्षात्कार दिया। रोजगार मेला में 85 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। रोजगार मेला के शुभारंभ समग्र शिक्षा गुरुग्राम की जिला परियोजना समन्वयक मोहिनी, डाइट प्राचार्य जितेंद्र सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) विजयपाल व अजय कटारिया, डाइट से प्रवक्ता सोना यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा गुरुग्राम द्वारा आयोजित रोजगार मेला में अलग-अलग क्षेत्र की कुल 13 कंपनियों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेने पहुंचे। एपीसी विजयपाल ने बताया कि वोकेशनल कोर्स से 12वीं कक्षा पास व 18 साल या इससे अधिक उम्र के छात्र-छात्राएं साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। रोजगार मेला में 85 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। कई विद्यार्थियों ने नौकरी के लिए दाे व तीन कंपनियों को साक्षात्कार दिए। कंपनियों की ओर नौकरी के लिए कुल 101 ऑफर दिए हैं। अब छात्र-छात्राओं को तय करना है कि वे कौनसी कंपनी में नौकरी के लिए संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनको दो या तीन कंपनियों से नौकरी के लिए ऑफर मिला है। बता दें कि राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत गुरुग्राम के 61 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में वोकेशल कोर्स की पढ़ाई कराई जा रही है। इन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा (चार साल) तक रिटेल, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, आईटी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, सिक्योरिटी, मीडिया, ऑटोमोबाइल, फैशन डिजाइन, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म आदि कोर्स पढ़ाए जाते हैं। 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर रोजगार मेला आयोजित कराया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें