फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मालिबू टाउनशिप भारी बारिश के लिए तैयार, आरडब्ल्यूए ने उठाए कई अहम कदम

बादशाहपुर में मौसम विभाग द्वारा गुरुग्राम में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, मालिबू टाउन आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने टाउनशिप में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आरडब्ल्यूए ने निवासियों को समय रहते किए गए बचाव उपायों और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की जानकारी साझा की है। मालिबू आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन विजय शिव नाथ ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी को सुचारू बनाने के लिए टाउनशिप के विभिन्न ब्लॉक सीडब्ल्यू, ओडी, डब्ल्यूडब्ल्यू, सीडी, आदि को यूनिवर्ल्ड गार्डन्स-2 झाड़सा तालाब से जोड़ने वाली 2 किलोमीटर से लंबी स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें करीब 50 चैंबर बनाए गए हैं। इसके अलावा, सोहना रोड की मास्टर स्टॉर्म लाइन से टाउनशिप की मुख्य पाइपलाइन को जीएमडीए की मदद से फिर से जोड़ दिया गया है। निवासियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए टाउनशिप के सभी स्टॉर्म वॉटर गलीज और रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट चैंबर की गहरी सफाई की गई है। एमसीजी और स्थानीय पार्षद कुलदीप यादव के सहयोग से 20 नए बड़े मॉड्यूलर रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता 1 लाख लीटर से अधिक पानी सोखने की है। जल-जमाव के दौरान बिजली कटौती से बचने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यू-सीडब्ल्यू क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल फीडर बॉक्स की ऊंचाई बढ़ाई गई है। वहीं आपात स्थिति में पानी निकालने के लिए सोहना रोड गेट पर जनरेटर सेट, सबमर्सिबल मोटरें और मुख्य द्वारों पर ऊंचे स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें