फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में फिर चलेगा बुलडोजर: अवैध निर्माण के खिलाफ तैयारी में जुटे निगम-GMDA, 100 से ज्यादा पर होगा एक्शन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करते हुए जीएमडीए व नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ पक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। विशेष अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को नियमानुसार ध्वस्तीकरण एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, नगर निगम ने इस अभियान के तहत अगस्त में 100 से अधिक अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। दूसरी ओर जीएमडीए इसके लिए पब्लिक नोटिस जारी कर कार्रवाई करेगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम का सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध निर्माण न केवल शहर की मास्टर प्लान व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि यातायात, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं, पर्यावरण तथा नागरिक सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें