गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना के अंतर्गत कन्हई गांव में दो मई की रात करीब 11 बजे गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने वाले एक शूटर की सोमवार की सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। वहीं, दूसरा शूटर घायल हो गया। शूटरों की गोली लगने से एक सिपाही नवीन कुमार भी घायल हो गया। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।