फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में जलभराव से नहीं मिली राहत, कई प्रमुख मार्ग और अंडरपास प्रभावित

गुरुग्राम शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिली है। शनिवार को भी कई प्रमुख सड़कों, अंडरपास, पार्कों और सेक्टरों की गलियों में पानी जमा रहा। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। एमजी रोड पर गर्ल्स पीजी कॉलेज के गेट के सामने जलभराव होने से यहां आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, महावीर चौक अंडरपास में पानी भरने के कारण इसे वाहनों के लिए बंद करना पड़ा। अंडरपास बंद होने से आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। शहर के कई सेक्टरों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। सेक्टरों के पार्कों और गलियों में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। कई जगहों पर पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। बारिश के बाद जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने पानी निकासी के प्रयास किए, लेकिन कई इलाकों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों में नाराजगी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। सरकारी विभागों के पानी निकासी के दावे पानी में बह गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें