फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते को न मानने पर सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मांगे न माने जाने पर धरना जारी है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और निगम निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि 13 मई को हुए समझौते को सरकार तत्काल प्रभाव से लागू करें। समझौते के तहत 14 दिन का वेतन और 3480 छटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने में निगम प्रशासन व निगम आयुक्त आना-कानी कर रहे है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी पुराने नगर निगम कार्यालय में इकट्ठे होकर खराब मौसम और बरसात में भी हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जोरदार झाड़ू प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से, अग्रसेन चौक, न्यू रेलवे रोड, आदर्श नगर रोड से वापस पुराना तांगा स्टैंड से पुलिस लाइन गेट पुराना सिविल लाइन रोड, शमा रेस्टोरेंट चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक से वापस पुराने नगर निगम कार्यालय में आकर के प्रदर्शन का समापन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान बसंत कुमार ने की व संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें