फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: ग्रामीणों की मांग पूरी, मानेसर के बासकुशला गांव में 38 लाख से बनेगा रेवेन्यू रास्ता

औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के गांव बासकुशला में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। गांव में करीब 38 लाख रुपये की लागत से रेवेन्यू रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इस रास्ते के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा की आवाजाही आसान हो जाएगी। खासकर मजदूरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस बीच डिप्टी मेयर प्रवीण यादव उपमहापौर रीमा चौहान, पार्षद देवेंद्र यादव, कृष्णा मारुति के सीएसआर फंड के हेड रितेश सिन्हा, बाशकुशला के पार्षद कंवरपाल चौहान की मौजूदगी में सड़क निर्माण का उद्घाटन किया गया। स्थानीय निवासी अंकित चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में इलाके में आबादी बढ़ रही है। ऐसे में गांव की कई अंदरुनी गलियों की हालत खराब है। बरसात के मौसम में कीचड़ और पानी भरने से भारी परेशानी होती है। नए रास्ते के निर्माण से यह समस्या खत्म होगी और गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से बेहतर होगा। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रशासन का आभार जत

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें