फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम: बिल्डर के वादे अधूरे, 8 साल बाद भी 11 केवी कनेक्शन पर निर्भर निवासी

न्यू गुरुग्राम सेक्टर-109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी के निवासियों ने 33 केवी बिजली कनेक्शन की मांग तेज कर दी है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर का 33 केवी का पूरा पैसा देने के बाद भी स्थायी बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें लंबे समय से बिजली कटौती और महंगे डीजी सप्लाई की समस्या झेलनी पड़ रही है। हाल ही डीजल में दाम में बढ़ोत्तरी होने के बाद लगभग 30 रुपये प्रति यूनिट आ रहा है। इससे निवासियों जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि फ्लैट खरीदते समय बिल्डर ने 33 केवी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक निवासी 11 केवी पर ही निर्भर है। वह भी एक सोसाइटी नहीं, बल्कि दो सोसायटियों के लिए एक ही कनेक्शन दिया गया है। इसमें पहली सोसाइटी एटीएस ककून और दूसरा कैलेडियम है। निवासियों ने आरोप लगाया कि करीब आठ साल से बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर खराब, कामचलाऊ और अस्थायी होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो सोसाइटियों में करीब 1800 परिवार अभी भी 11 केवी के बिजली कनेक्शन पर निर्भर है। लोगों ने बताया कि हर गर्मी में करीब 6 से 10 घंटे तक बिजली कटौती होती है, जिससे रात में समय अंधेरा, गर्मी और महंगे डीजी के कारण आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार डीएचबीवीएन और डीटीसीपी को शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें