मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने और भूजल स्तर में सुधार लाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) लगाने जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-1 से 57 तक के क्षेत्रों में पांच रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।