गुरुग्राम में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। जल निकासी के दावे फेल साबित हो गए। अतुल कटारिया रोड स्थित एयर फोर्स स्टेशन के पास जीएमडीए की जल निकासी व्यवस्था फेल दिखी। सड़क के किनारे पानी ही पानी नजर आया।