शहर में सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण दिन में गर्माहट महसूस हो रही थी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच रहा था। बारिश से मौसम सुहावना हुआ। बारिश के कारण दिल्ली जयपुर पर वाहनों की रफ्तार कम हुई।