फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम के प्रियांश यादव ने रोलर स्केटिंग में जीते 25 से अधिक पदक

रोलर स्केटिंग में उभरता खिलाड़ी प्रियांश यादव बीते 13 माह के दौरान विभिन्न स्केटिंग प्रतियोगिताओं में 25 से अधिक पदक जीत चुका है। यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-10 में चौथी कक्षा का छात्र नौ वर्षीय प्रियांश यादव रोलर स्केटिंग के लिए सेक्टर-4 स्थित वीएस अकादमी में प्रशिक्षक अशोक कुमार की देखरेख में अभ्यास करता है। प्रियांश यादव ने गुरुग्राम के अलावा दिल्ली में आयोजित हुई रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। प्रियांश यादव 11 स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और 10 से अधिक कांस्य पदक जीत चुका है। प्रियांश के पिता जलजीत यादव एक निजी कंपनी में सहायक मैनेजर हैं और माता ज्योति यादव गृहिणी हैं। प्रियांश यादव के दादा सुरेश यादव ने बताया कि स्कूल में बच्चों को स्केटिंग करते हुए देखकर प्रियांश में स्केटिंग सीखने की इच्छा हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें