फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अवैध कब्जों पर कार्रवाई की तैयारी, एमसीजी-जीएमडीए-एचएसवीपी ने कसी कमर

गुरुग्राम शहर में अवैध निर्माण, भूमि उपयोग में अनधिकृत बदलाव और सार्वजनिक जमीन पर किए गए कब्जों के खिलाफ अब सख्ती की तैयारी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। जीएमडीए और एचएसवीपी की ओर से संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा चुकी है, जबकि नगर निगम ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर प्लॉट और भवन मालिकों समेत अन्य संबंधित पक्षों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। दस अप्रैल से जीएमडीए की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को भी कार्रवाई के दायरे में रखा गया है। नगर निगम के अनुसार सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए अनधिकृत रैंप, अस्थायी और अर्ध-स्थायी ढांचे, दुकानें, खोखे, कियोस्क, ढाबे और अन्य संरचनाओं को हटाया जाएगा। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, सड़क किनारे की जमीन और अन्य नगर निगम या सार्वजनिक भूमि पर किए गए अनधिकृत कब्जों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जीएमडीए, एमसीजी और एचएसवीपी ने संबंधित संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे अपनी जमीन और भवन से जुड़े स्वीकृत उपयोग एवं निर्माण नियमों का पालन करें। सार्वजनिक जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर के सुनियोजित विकास और सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें